{"_id":"6a83399766353e5e310856f0","slug":"man-accused-of-molesting-12-year-old-niece-sent-to-jail-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-127118-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 12 वर्षीय भतीजी से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 12 वर्षीय भतीजी से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
12 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ के मामले में हथीन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।