फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested for allegedly defrauding Delhi Police constable of Rs 24 lakh

दिल्ली में महिला कांस्टेबल से फ्रॉड: झांसा देकर 24 लाख ठगे, बागपत का विक्की ऐसे बनाता था महिलाओं को शिकार

Sat, 24 Oct 2026 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक कांस्टेबल से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कांस्टेबल को निवेश पर मोटा मुनाफे का लालच देकर ठगा था। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
man arrested for allegedly defrauding Delhi Police constable of Rs 24 lakh
महिला कांस्टेबल से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जिले की साइबर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक कांस्टेबल से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कांस्टेबल को निवेश पर ज्यादा का लालच देकर ठगा। यह गिरफ्तारी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर ने पहले उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। उसने खेल कोटे के तहत दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए मार्गदर्शन मांगने का दावा किया था। 
विज्ञापन


बातचीत बाद में व्हाट्सएप पर शुरू हुई, जहां आरोपी ने खुद को क्रिकेट में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में पेश किया। उसने कांस्टेबल को निवेश पर भारी लाभ का झूठा वादा करके फंसाया। कांस्टेबल ने उसकी बातों में आकर अपनी बचत राशि हस्तांतरित की। उन्होंने 12 लाख रुपये का व्यक्तिगत बैंक ऋण भी लिया और परिचितों से अतिरिक्त पैसे उधार लिए। कुल मिलाकर, उनसे लगभग 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इसमें से करीब 8 लाख रुपये बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान
केंद्रीय जिले की साइबर पुलिस ने 26 वर्षीय विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के वाजिदपुर गांव का निवासी है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2) और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान, आरोपी ने कांस्टेबल के साथ अभद्रता भी की। उसने उसकी मर्यादा भंग करने के इरादे से उसकी कमर को अनुचित तरीके से छुआ।


पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। आगे की जांच के बाद एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed