फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBBS admissions will now assess students' capabilities rather than their disability

Delhi NCR News: एमबीबीएस दाखिले में अब दिव्यांगता नहीं, छात्रों की क्षमता का होगा आकलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एमबीबीएस में दाखिले के लिए बेंचमार्क दिव्यांगता वाले छात्रों के आकलन के तरीके में बदलाव किया है। अब दिव्यांगता के प्रकार या प्रतिशत के बजाय छात्रों की काम करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के तहत, मेडिकल असेसमेंट बोर्ड हर उम्मीदवार की जांच करेगा। यह बोर्ड देखेगा कि छात्र मेडिकल शिक्षा के लिए कौशल हासिल कर सकता है या नहीं और उसे किन सुविधाओं की जरूरत होगी। एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को बेंचमार्क दिव्यांगता वाले छात्रों के लिए इनेबलिंग यूनिट बनाने के निर्देश दिए हैं। ये यूनिट छात्रों को पढ़ाई, क्लिनिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के दौरान सहायता देंगी। मेडिकल बोर्ड को सहायक उपकरणों और तकनीकी मदद को ध्यान में रखकर फैसला लेना होगा। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि समान अवसर देना जरूरी है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed