सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD elections will be a test for Harsh Malhotra

Delhi NCR News: एमसीडी चुनाव होगी हर्ष मल्होत्रा की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के सामने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के सामने अब केवल प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में आने वाला समय उनके राजनीतिक नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की बड़ी परीक्षा माना जाएगा।
अगले वर्ष नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं और भाजपा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में सरकार बनने के बाद निगम चुनाव जीतना भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा होगी, जिसमें हर्ष मल्होत्रा की भूमिका अहम रहेगी। हर्ष मल्होत्रा निगम राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं। वह निगम पार्षद रह चुके हैं और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। निगम प्रशासन और स्थानीय निकाय राजनीति की उनकी समझ को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि महापौर के रूप में काम करने का अनुभव आगामी निगम चुनावों में उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed