सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor accused arrested for posting video of shooting on social media

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर गोली चलाते हुए वीडियो किया पोस्ट, नाबालिग आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को दबोचा
Trending Videos

-निशानदेही पर पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस भी किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर गोली चलाते हुए वीडियो डालकर दहशत फैलाने के मामले में उत्तर-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक नाबालिग लड़के को दबोचा है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस भी बरामद की गई। आरोपी ने अशोक विहार के सुनसान इलाके में गोली चलाते हुए वीडियो बनाई थी। वारदात के बाद पिस्टल को छिपा दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की। आरोपी पिस्टल कहां से लेकर आया इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ अशोक विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर एक लड़के की गोली चलाते हुए रील वायरल हो रही थी। आरोपी हवा में गोली चलाता हुआ दिख रहा था। इसी पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed