फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mob attack in Delhi Jahangirpuri one youth killed two policemen injured while trying to intervene

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: पुलिस के सामने युवक की हत्या, बचाने गए दो पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा

Sun, 19 Jul 2026 04:36 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 19 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही हमलावरों की पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार, इस जानलेवा हमले के सिलसिले में तीन नाबालिगों (जुवेनाइल) और एक वयस्क व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Mob attack in Delhi Jahangirpuri one youth killed two policemen injured while trying to intervene
मृतक इरफान और घायल पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात भीड़ द्वारा किए गए चाकूबाजी के हमले में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक को बचाने की कोशिश में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस ने देखा हमला
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। जहांगीरपुरी थाने की एक टीम को बी-ब्लॉक में इरफान नाम का युवक घायल अवस्था में मिला था। घटना के वक्त हेड कांस्टेबल कृष्ण और सोहन लाल काली माता मंदिर के पास बीट पेट्रोलिंग (गश्त) पर थे। तभी उन्होंने देखा कि लोगों का एक समूह इरफान पर बेरहमी से हमला कर रहा है। दोनों पुलिसकर्मी तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर भी किया हमला
अधिकारी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी तरह इरफान को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, हमलावरों ने पुलिसकर्मियों का पीछा किया, उन दोनों के साथ भी मारपीट की और इरफान पर दोबारा चाकुओं से हमला कर दिया। घायल इरफान को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

चार आरोपी हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही हमलावरों की पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार, इस जानलेवा हमले के सिलसिले में तीन नाबालिगों (जुवेनाइल) और एक वयस्क व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed