फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain expected in Delhi for two days yellow alert issued

आज का मौसम: दिल्ली में दो दिन बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Mon, 20 Jul 2026 03:38 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Jul 2026 03:38 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 20 से 25 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है। 21 और 22 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। हल्की से मध्यम और कुछ भारी बारिश संभव है।

विज्ञापन
Rain expected in Delhi for two days yellow alert issued
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है। 22 और 23 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 और 25 जुलाई को मौसम में कुछ सुधार के बावजूद बादल बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा, कई इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed