फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increased activity at Jantar Mantar; barricading all around amidst reports of security forces arriving

Sansad March: सुबह-सुबह जंतर मंतर पर बढ़ी हलचल, फोर्स आने की खबरों के बीच चारों तरफ बैरिकेडिंग; पुलिस अलर्ट

Mon, 20 Jul 2026 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 06:59 AM IST
सार

आज संसद सत्र शुरू हो रहा है इसलिए दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। लिहाजा, जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और खबर है कि फोर्स आ रही है।  

विज्ञापन
Increased activity at Jantar Mantar; barricading all around amidst reports of security forces arriving
प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ें इसके लिए जंतर-मंतर की चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के आज प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। आज संसद सत्र शुरू हो रहा है इसलिए दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। लिहाजा, जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और खबर है कि फोर्स आ रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और आज प्रस्तावित 'संसद मार्च' को लेकर राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एक तरफ जहां सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल से ही मार्च में शामिल होने और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने का एलान किया है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं कल के मार्च में निश्चित रूप से शामिल होऊंगी'
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की स्थिति पर बात करते हुए उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि मैं विरोध प्रदर्शन में निश्चित रूप से उनका (सोनम का) प्रतिनिधित्व करूंगी और मार्च में शामिल होऊंगी। 

दिल्ली पुलिस अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है, फिर इनपुट है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट या फिर महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ा कर दिया है। पूरी नई दिल्ली क्षेत्र को 15 जोन में बांटा गया है। हर जोन की सुरक्षा की कमान एक आईपीएस अधिकारी को दी गई है। नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था में जिन पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है उन्हें सोमवार तड़के चार बजे ड्यूटी पाइंट पर पहुंचने को कहा है।

हालांकि ये स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस किसी टकराव के मूड में नहीं है। ऐसे में प्रदर्शनस्थल के आसपास किसी भी पुलिसकर्मी को लाठी आदि न रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं। सीजेपी के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस में रविवार दोपहर बाद ब्रीफिंग की। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा में 22 डीसीपी और आठ ज्वाइंट सीपी व एडिशन सीपी को सुरक्षा की कमान दी गई है।


अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। नए पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली पुलिस की कमान संभालते ही सबसे पहले आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता वाॅगचुक को जंतर-मंतर से हटवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed