फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Musician's body lay decomposing at home for five days; sons lived 5.5 km away

Delhi NCR News: संशोधित... पांच दिन तक घर में सड़ता रहा म्यूजिशियन का शव, साढ़े पांच किमी दूर रहते थे बेटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
- 64 वर्षीय म्यूजिशियन रवि डे की मौत के बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

- पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम के पास मिला सड़ा-गला शव, बेटों ने दो दिन बाद एम्स पहुंचकर कराया पोस्टमार्टम
पुरूषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। राजधानी के कालकाजी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 64 वर्षीय म्यूजिशियन रवि डे का शव उनके घर में पांच दिन तक सड़ता रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि उनके दो बेटे महज साढ़े पांच किलोमीटर दूर रहते थे।

रवि डे गोविंदपुरी एक्सटेंशन में अकेले किराये पर रहते थे। उनके दोनों बेटे लाजपत नगर में रहते हैं, जो उनके घर से करीब साढ़े पांच किलोमीटर दूर है। 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे कालकाजी पुलिस को बदबू की पीसीआर कॉल मिली थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिसकर्मियों ने तोड़ा। अंदर बाथरूम के गेट के पास रवि डे का सड़ा हुआ शव मिला, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने बेटों को सूचना दी, लेकिन वे तत्काल मौके पर आने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के समझाने पर बेटे 16 अगस्त को एम्स पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद वे पिता का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन




संगीत की धुनें और दर्दनाक अंत

रवि डे पेशे से म्यूजिशियन थे। उनके घर में कभी संगीत की धुनें गूंजती रही होंगी। अब उसी घर से शव के सड़ने की बदबू ने पड़ोसियों को परेशान कर दिया। पुलिस टीम के सामने बुजुर्ग की जिंदगी का यह बेहद दर्दनाक अंत सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनीपत की घटना ने उठाए सवाल

यह घटना हरियाणा के सोनीपत में सामने आए एक मिलते-जुलते मामले की याद दिलाती है। सोनीपत के एक ओल्ड एज होम में 74 वर्षीय शिव चरण राम रत्न गुप्ता की मौत हुई थी। उनकी तीन बेटियां अलग-अलग शहरों में रहती थीं और अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं। बेटियों ने संस्था को 5100 रुपये भेजकर अंतिम संस्कार करने को कहा और वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन किए। ये घटनाएं आधुनिक जीवन में बुजुर्गों के अकेलेपन पर गंभीर सवाल उठाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed