{"_id":"6a6a05ce1ad5357e840a0e69","slug":"namo-bharat-rrts-will-go-till-behror-process-started-rao-indrajit-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96038-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरोड तक जाएगी नमो भारत आरआरटीएस, प्रक्रिया शुरू : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरोड तक जाएगी नमो भारत आरआरटीएस, प्रक्रिया शुरू : राव इंद्रजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिल्ली-गुरुग्राम-बावल कॉरिडोर को बहरोड तक बढ़ाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सराय काले खां से गुरुग्राम-बावल तक प्रस्तावित नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को राजस्थान के बहरोड तक बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुग्राम सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कॉरिडोर के बावल से आगे बहरोड तक विस्तार के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
राव इंद्रजीत ने बताया कि प्रारंभिक योजना में नमो भारत कॉरिडोर को नीमराणा-बहरोड तक प्रस्तावित किया गया था। बाद में इसे पहले धारूहेड़ा और फिर बावल तक सीमित कर दिया गया। इसके बाद सामाजिक संगठनों और राजस्थान के लोगों की ओर से कॉरिडोर को पहले की तरह बहरोड तक ले जाने की मांग लगातार उठाई जाती रही। उन्होंने कहा कि जुलाई में बावल से बहरोड तक विस्तार की फाइल वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजी गई है। प्रस्ताव के अनुसार बावल से बहरोड तक करीब 36 किलोमीटर का नया सेक्शन बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 11 किलोमीटर हरियाणा और 25 किलोमीटर राजस्थान में होगा। इस हिस्से में चार नए स्टेशन प्रस्तावित हैं और बावल से बहरोड की यात्रा करीब 24 मिनट में पूरी हो सकेगी। राव इंद्रजीत के अनुसार इस विस्तार पर करीब 8,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी।
औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी का महत्व
हाल ही में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में भी दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक बन रहे आरआरटीएस कॉरिडोर को बहरोड तक बढ़ाने पर विचार किया गया। मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड औद्योगिक क्षेत्र को नमो भारत नेटवर्क से जोड़ने से हजारों कर्मचारियों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही हरियाणा के नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब, आईएमटी बावल और राजस्थान के खुशखेड़ा-बहरोड-नीमराणा इन्वेस्टमेंट रीजन के भविष्य के विस्तार को देखते हुए कॉरिडोर को बहरोड तक ले जाना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम होगा।