सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navaratri: Special arrangements of DTC buses for devotees from today

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए डीटीसी बसों का विशेष प्रबंध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Navaratri: Special arrangements of DTC buses for devotees from today
Navratri - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजधानी मेें नवरात्रों की शुरुआत के मौके पर डीटीसी आज (शनिवार) से श्रद्धालुओं के लिए छतरपुर मंदिर और झंडेवालान मंदिर के लिए विशेष बसें चलाएगी। इसके लिए डीटीसी बस रूट संख्या 450 और 516 पर विशेष तौर पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

Trending Videos


डीटीसी के मुताबिक, इन बसों की सुविधा यात्रियों को शाम की पारी में मिलेगी। नवरात्रों की शुरुआत से 14 अप्रैल तक यह बस सेवा उपलब्ध रहेगी। डीटीसी द्वारा मुख्य स्थानों के साथ-साथ महरौली, छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर और झंडेवालान मंदिर पर यात्रियों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के दिनों में दिल्ली के मंदिरों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इन रूटों पर अतिरिक्त बसों से यात्रियों की भीड़ को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी। डीटीसी का कहना है कि छतरपुर मंदिर और झंडेवालान मंदिर समेत अन्य मंदिरों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ होगी शुरुआत

चैत्र नवरात्र आज (शनिवार) से शुरू हो गया है। माता की आराधना के लिए राजधानी के सभी मंदिर सज चुके हैं। शक्ति का प्रतीक माने जाने वाले त्यौहार नवरात्रों की शुरुआत शनिवार को मां शैलपूत्री की पूजा के साथ होगी। नवरात्रों की रौनक को और बढ़ाने के लिए दिल्ली के मंदिरों में बिजली की झालरों से सजावट की गई है और मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों व यहां आने वाले भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

नवरात्र के दौरान नौ दिन तक चलने वाले उपवास की भी शनिवार से शुरुआत हो जाएगी, जिसके चलते दिल्ली के सभी प्रसिद्ध माता के मंदिरों के बाहर शनिवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। कालकाजी, झंडेवाला, गुफा वाला मंदिर और हरिनगर स्थित संतोषी माता के मंदिर समेत दिल्ली के सभी मंदिरों में भक्तों के लिए माता के दर्शन और पूजा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

झंडेवाला मंदिर ने अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए मेला परिसर में सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सेवादारों को भी नियुक्त किया गया है ताकि चप्पे-चप्पे को सुरक्षित रखा जा सके। नवरात्रों की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए मंदिर में कई विभाग बनाए गए हैं।

मंदिर की ख्याति को ध्यान में रखते हुए कालकाजी मंदिर ने भक्तों के स्वागत के लिए खूब तैयारियां की हैं। मंदिर में मेले के अलावा महायज्ञ और चौकी के अलावा नौ दिनों तक जागरण भी होगा। मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे तो लगवाए ही गए हैं, साथ ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ-साथ लोगों की मदद के लिए 1200 वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं। सभी मंदिरों में भंडारे के साथ-साथ व्रत वाले प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed