{"_id":"6a8efcf1b5f11f3bf90c9f18","slug":"ndmc-chairperson-apologizes-publicly-for-waterlogging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152276-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जलभराव पर एनडीएमसी के अध्यक्ष ने मांगी सार्वजनिक माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जलभराव पर एनडीएमसी के अध्यक्ष ने मांगी सार्वजनिक माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव को लेकर एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट साझाकर जलभराव के कारण लोगों को हुई परेशानी पर खेद जताया और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया। मनोज द्विवेदी ने कहा कि गत दिनों एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव के कारण जिन लोगों को परेशानी हुई, वह उनसे तहे दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एनडीएमसी क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में पानी निकाल दिया जाता है, लेकिन इस बार कम से कम तीन-चार इलाकों में पानी पूरी तरह निकलने में एक घंटे से अधिक समय लगा। उनके अनुसार, दो घंटे से भी कम समय में 72 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जो अप्रत्याशित थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि असामान्य बारिश को व्यवस्था की कमी का बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने बताया कि पूरे एनडीएमसी क्षेत्र को जलभराव मुक्त बनाने के लिए जल्द ही अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय किए जाएंगे।