Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC secures second place in Swachh Survekshan (cleanliness survey)

Delhi NCR News: स्वच्छता सर्वेक्षण में एनडीएमसी को मिला दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
देशभर में मिला दूसरा स्थान, पिछले साल मिला था सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छता के मामले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। बीते साल इसी आबादी वर्ग में एनडीएमसी को सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड मिला था। इस बार परिषद ने सीधे देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी जगह बनाई। बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनडीएमसी को पुरस्कृत किया।
केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यालयों, विदेशी दूतावासों और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के अलावा कनॉट प्लेस, खान मार्केट, जनपथ और सरोजिनी नगर जैसे बड़े व्यावसायिक बाजार भी एनडीएमसी के क्षेत्र में आते हैं। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचते हैं। ऐसे में नियमित सफाई, कचरा उठाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना परिषद के सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रात में सफाई, मशीनीकृत सड़क सफाई, कचरा उठाने और सड़कों की धुलाई पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण और स्थानीय स्तर पर जैविक कचरे के प्रसंस्करण की व्यवस्था मजबूत हुई है। एनडीएमसी क्षेत्र में हर रोज करीब 300 टन नगरपालिका ठोस कचरा निकलता है। इसके प्रबंधन के लिए परिषद की कुल प्रसंस्करण क्षमता 509 टन प्रतिदिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed