{"_id":"69efa8ebfae48eb0820d5bfb","slug":"neet-exam-deputy-commissioner-held-a-meeting-regarding-security-arrangements-appointed-nodal-officer-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123706-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा: उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक, नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा: उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक, नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-जिले के 10 केंद्रों पर 2682 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में 3 मई को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की बैठक हुई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 2682 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने केंद्रों पर चेकलिस्ट के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिनमें सुरक्षा, बिजली, पंखे, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी बैठेगा और सीसीटीवी व बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था अनिवार्य होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण पर रोक और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी वेबसाइट से करें डाउनलोड : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र और फोटो है अनिवार्य : उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसे वैध पहचान पत्र की मूल और फोटो कॉपी साथ लाना होगा। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी व केंद्र अधीक्षक नियुक्त : नीट-यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी को व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर केंद्र अधीक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।
जारी आदेशों के अनुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के लिए शुगर मिल पलवल के मैनेजिंग डायरेक्टर द्विजा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर व डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय कॉलेज के लिए एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, जीएसएसएस (बॉयज) पलवल व वीरांगना झलकारी बाई कन्या विद्यालय के लिए नगर निगम आयुक्त मनीषा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार मंडकोला पॉलिटेक्निक व हथीन के मॉडल संस्कृति विद्यालय के लिए एसडीएम हथीन हरि राम तथा होडल के राजकीय कॉलेज व जीजीएसएसएस के लिए एसडीएम होडल बलीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
3 मई को लागू होगा धारा 163 : नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों और उनके 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्रित करने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और हथियार लेकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही 3 मई को सुबह 11 बजे से परीक्षा समाप्ति तक फोटोकॉपी, फैक्स व अन्य कॉपी मशीनों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X