सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nuh police take major action against the disturbance at a wedding procession, seizing five vehicles; preparing to file a case against the groom and his father.

Delhi NCR News: थार की छत पर बैठकर मचा रहे थे हुड़दंग गाड़ी जब्त, दूल्हे व पिता पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निजामपुर में एक बरात में थार व दूसरी गाड़ियों की छत पर बैठकर बना रहे थे वीडियो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू।
बरात में जाते हुए थार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने थार गाड़ी जब्त करने के बाद देर शाम तक दूल्हे और उसके पिता पर प्राथमिकी दर्ज की।  आरोप है िक युवक हुड़दंगबाजी और खतरनाक स्टंट करके सड़क पर चल रहे लोगों की जान को खतरे में डाल रहे थे। 

नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में एक बरात के दौरान पांच गाड़ियों को जब्त किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई उस समय हुई जब बारात में शामिल कुछ युवक गाड़ियों की छतों पर चढ़कर स्टंट कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। इस तरह की हरकतों से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नूंह जिले से आई इस बरात में शामिल युवकों ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। युवक महंगी गाड़ियों थार, ऑडी और वरना की छतों पर चढ़कर नाचते, झूमते और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हादसे की आशंका बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए कार्रवाई करते हुए पांचों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही संबंधित वाहनों के चालान भी किए जाएंगे, जिनमें भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शादी-समारोह की आड़ में कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शादी-बारातों में होने वाली स्टंटबाजी और हुड़दंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को चेतावनी दी थी कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त किए गए वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। शादी जैसे खुशियों के मौके पर इस तरह की लापरवाही भरी हरकतें किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं, इसलिए इस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed