{"_id":"69d651476bdf70d0bd0c1402","slug":"new-bus-route-270-started-from-central-secretariat-to-karawal-nagar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131394-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केंद्रीय सचिवालय से करावल नगर तक शुरू हुआ नया बस रूट 270","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केंद्रीय सचिवालय से करावल नगर तक शुरू हुआ नया बस रूट 270
विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली को मेट्रो और प्रमुख केंद्रों से सीधी कनेक्टिविटी, यात्रियों को होगी बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) लगातार बस रूटों में बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय सचिवालय से करावल नगर तक नया बस रूट नंबर 270 शुरू किया है। इस रूट का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली के रिहायशी इलाकों को मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों से सीधे जोड़ना है। रूट नंबर 270 केंद्रीय टर्मिनल से करावल नगर पुस्ता तक निर्धारित किया गया है। इस रूट के संचालन से उत्तर-पूर्वी और मध्य दिल्ली के बीच सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। करावल नगर से चलने वाली बसें दयालपुर, न्यू मुस्तफाबाद, भजनपुरा और नानकसर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ते हुए सिग्नेचर ब्रिज के रास्ते आगे बढ़ेंगी। इसके बाद यह बसें पुराना सचिवालय, कश्मीरी गेट, लाल किला, दरियागंज, दिल्ली गेट, आईटीओ, मंडी हाउस और कृषि भवन जैसे प्रमुख स्थानों से होकर केंद्रीय सचिवालय तक पहुंचेंगी। इससे यात्रियों को आईएसबीटी और अन्य प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। फिलहाल इस रूट को प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। नए रूट के शुरू होने से खासकर पूर्वी दिल्ली के हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos