सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Wednesday Was Second Coldest Morning of the Season

Delhi Weather News: बुधवार को इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रही सुबह, 16.8°C रहा न्यूनतम पारा, जानें पूर्वानुमान

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को ठंडी सुबह के बाद दिन में गर्मी। मौसम विभाग ने गुरुवार से रविवार तक 30 से 37 डिग्री तापमान और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। 

Delhi Weather News Wednesday Was Second Coldest Morning of the Season
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में बुधवार की सुबह इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी सुबह रही। लेकिन, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। हालांकि, शाम होते-होते मौसम जरूर बदला। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। 

Trending Videos


दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 1 अप्रैल को भी यही तापमान रहा था। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 28.8, लोधी रोड़ और आया नगर में 28 व पालम में 27.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम 8.33 बजे दर्ज तापमान-


मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed