{"_id":"69d82c3d551ee7d4a30c7334","slug":"special-trains-will-run-for-tourists-during-the-summer-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Northern Railway: गर्मियों में सैलानियों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां, कई प्रमुख रूट्स पर ट्रेनों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Northern Railway: गर्मियों में सैलानियों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां, कई प्रमुख रूट्स पर ट्रेनों की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा
सांकेतिक
- फोटो : Istock
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर रेलवे ने गर्मियों में पर्यटन स्थलों के लिए घूमने जाने वाले सैलानियों और स्कूल की छुट्टियों पर दादा-नानी के घर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों से रवाना की जाएंगी।
Trending Videos
सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक के बीच विशेष ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वाराणसी-लोकमान्य तिलक ट्रेन 21 मई से 9 जुलाई तक संचालित होगी। आनंद विहार से शेखपुरा के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 17 अप्रैल से 14 जुलाई तक सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेखपुरा से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। नई दिल्ली-गया विशेष ट्रेन 15 अप्रैल से 13 जुलाई तक सप्ताह में चार दिन चलेगी। आनंद विहार-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से 11 मई तक साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी। ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी अप्रैल से जुलाई के बीच साप्ताहिक रूप से संचालित होगी।
पुणे-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01491 पुणे से हजरत निजामुद्दीन के लिए 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन पुणे जंक्शन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 8:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01492 हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी। इसका ठहराव लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।