सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sajna Divas: A contingent of 409 pilgrims from Delhi departs for Pakistan on Vaisakhi.

खालसा साजना दिवस: दिल्ली से 409 श्रद्धालुओं का जत्था वैसाखी पर पाकिस्तान रवाना, आज करेंगे वाघा बॉर्डर पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

409 श्रद्धालुओं का जत्था अमृतसर के लिए रवाना हुआ, जहां से वह 10 अप्रैल को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।

Sajna Divas: A contingent of 409 pilgrims from Delhi departs for Pakistan on Vaisakhi.
तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस, फाइल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

खालसा साजना दिवस और वैसाखी पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना किया। दिल्ली से बुधवार को 409 श्रद्धालुओं का जत्था अमृतसर के लिए रवाना हुआ, जहां से वह 10 अप्रैल को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Trending Videos


यहां हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलबाग सिंह ने अरदास कर जत्थे की सुखद और सफल यात्रा की कामना की। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनके सुरक्षित यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में विदेश मामलों के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक, मीडिया सलाहकार सुदीप सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े सतनाम सिंह जग्गा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed