सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT strict on water quality of Kitchener Lake

Delhi NCR News: किचनर लेक के पानी की गुणवत्ता पर एनजीटी सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीसीसी को स्वतंत्र जांच के आदेश, डीडीए की तस्वीरों पर भी उठे सवाल


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली की किचनर लेक के पानी की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) से झील के पानी के नमूने लेकर वैज्ञानिक परीक्षण कराने और रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
यह मामला एसपी-चेतना संस्था की याचिका से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दावा किया कि झील के पुनर्जीवन और सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। डीडीए के अनुसार जनवरी-फरवरी 2026 में हुए परीक्षण में पानी के मानक निर्धारित सीमा में पाए गए और नियमित सफाई भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, याचिकाकर्ता पक्ष ने डीडीए द्वारा पेश तस्वीरों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे किचनर लेक की नहीं हैं। इस पर एनजीटी ने डीडीए को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर 2026 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed