{"_id":"6a2e241f1f1e4e8fda09f66e","slug":"noida-airport-to-welcome-passengers-starting-15-june-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: कल से नोएडा एयरपोर्ट करेगा यात्रियों का स्वागत, लखनऊ से एनसीआर में लैंड करेगी पहली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: कल से नोएडा एयरपोर्ट करेगा यात्रियों का स्वागत, लखनऊ से एनसीआर में लैंड करेगी पहली फ्लाइट
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार
सुबह 8:05 बजे यात्रियों को लखनऊ से लेकर पहली फ्लाइट जेवर में नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर लैंड करेगी। इस मौके को खास बनाने के लिए खुद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी खास तैयारियां की हैं।
Noida International Airport
- फोटो : x/Noida International Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार 15 जून 2026 की तारीख नोएडा एयरपोर्ट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी। सुबह 8:05 बजे यात्रियों को लखनऊ से लेकर पहली फ्लाइट जेवर में नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर लैंड करेगी। इस मौके को खास बनाने के लिए खुद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी खास तैयारियां की हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस फ्लाइट में जहां केंद्र व यूपी सरकार के प्रमुख मंत्री व अधिकारी यात्रा कर सकते हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर के कुछ कारोबारी और उद्यमी भी इस दिन के साक्षी बनेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ से 7:05 बजे लांच करियर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट यात्रियों को लेकर टेक ऑफ करेगी। करीब एक घंटे की यात्रा के बाद नोएडा एयरपोर्ट जिसका आईएटीए कोड डीएक्सएन है, पर लैंड करेगी। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी इंडिगो पहले दिन अपनी फ्लाइट का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दिन से अकासा की फ्लाइट शुरू होंगी। 15 जून को जहां लखनऊ और बंगलूरू की फ्लाइट हैं। वहीं 16 जून से हैदराबाद, जम्मू, अमृतसर जुड़ जाएंगे। एक जुलाई से उड़ानें नियमित होनी हैं। इसके बाद बरेली, नवी मुंबई, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़, देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी हैं।