सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 kg cylinders distributed instead of 14 kg, uproar at agency

Noida News: 14 की जगह वितरित किए 10 किलो वाले सिलिंडर, एजेंसी पर हंगामा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
10 kg cylinders distributed instead of 14 kg, uproar at agency
नोएडा । हरौला में गेंस के लिए लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
- केवाईसी नहीं होने से बुकिंग में आ रही दिक्कत, रात 3 बजे से लाइन में लगे फिर भी नहीं मिला सिलिंडर
Trending Videos






माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। 14 किलो गैस वाले सिलिंडर का भुगतान करने के बाद 10 किलो गैस वाले सिलिंडर वितरित करने से सोमवार को सेक्टर-23 की गैस एजेंसी पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी सिलिंडर वापस लेने से इन्कार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी तक के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य एजेंसियां आसानी से 14 किलो के सिलिंडर दे रही हैं। वहीं हरौला में भी ऐसे ही हालात रहे। यहां पर भी वितरण में परेशानी आने पर लोगों ने हंगामा किया।
वहीं गैस एजेंसी संचालक ने कहा कि 14 किलो वाले सिलिंडर की आपूर्ति की कमी की वजह से 10 किलो के सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। वहीं भुगतान के बारे में उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इन्कार कर दिया। वहीं शहर की गैस एजेंसियों के बाहर कतार अब भी जारी है। कई एजेसिंयो के बाहर लोग रात तीन बजे से कतार में लग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केवाईसी नहीं होने पर बुकिंग में आ रही दिक्कत

जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं है उन्हें सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत आ रही है। वाईसी उन उपभोक्ताओं को करानी पड़ रही है जिनका आधार कार्ड खाते से नहीं जुड़ा है। उपभोक्ताओं को एजेंसी पहुंचकर केवाईसी करानी पड़ रही है। जहां कई बार सर्वर की दिक्कत रहने से उपभोक्ताओं को लौटाया जा रहा है। सोमवार को सेक्टर-62 और सेक्टर-52 में केवाईसी का काम बंद रहा। केवाईसी के लिए भी एजेंसी के बाहर कतार लग रही है।



कल आना... बोलते हुए बीते 20 दिन नहीं बन सकी किताब

भंगेल के रहने वाले मोहम्मद इरशाद (58) की किताब (गैस वितरण डायरी) लगभग दो महीने पहले गुम हो गई थी। पहले तो ऑनलाइन सिलिंडर बुक हो रहा था। किल्लत बढ़ने के बीच जब व्यवस्था बंद हुई तो सिलिंडर बुक करने के लिए पंद्रह मार्च को हरौला स्थित एजेंसी जाना हुआ। जहां पर दो दिन में नई किताब जारी करने का आश्वासन दिया गया। दो दिन बाद दोबारा एजेंसी पहुंचने पर कर्मचारी ने फिर आगे की तिथि दे दी। ऐसे करते-करते बीस दिन बीत गए। इरशाद के घर के सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। सोमवार को इरशाद फिर एजेंसी पहुंचे तो कर्मचारी ने नई किताब जारी होने पर पाबंदी की बात कहकर लौटा दिया। सिलिंडर की गैस खत्म होने से इरशाद के घर में चूल्हा जलाना पड़ रहा है।

कोट



कई दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। डिलीवरी नहीं हो सकी है। एजेंसी जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। रोजाना टालमटोल जारी है। - सलमान, सेक्टर-4 निवासी

डिलीवरी के समय 14 किलो के बजाय 10 किलो गैस वाला सिलिंडर दे दिया। एजेंसी इसे वापस नहीं कर रही है। जबकि भुगतान पूरा ले लिया। - सुनील, सेक्टर-52 निवासी

सात दिनों से तड़के सेक्टर-23 एजेंसी के बाहर लाइन में लग लग रहा हूं। कर्मचारी वितरण प्वाइंट से सिलिंडर प्राप्त करने का हवाला दे लौटा देते हैं।- - अवधेश, सेक्टर-62 निवासी

23 मार्च को बुकिंग की थी। अब तक डिलीवर नहीं हो सका। काम छोड़कर रोज लाइन में लग रहे हैं। सिलिंडर कब दिया मिलेगा यह पता नहीं । -शिव कुमार, सेक्टर-12 निवासी
सिलिंडर खत्म हो गया है। बुकिंग को दस दिन बीत गए। सिलिंडर कब मिलेगा कुछ पता नहीं। रोजाना कल आना कहकर लौटा दिया जाता है। - संजय, फेज-2 निवासी

बड़ा सिलिंडर की जगह दस किलो वाला सिलिंडर दे दिया गया। अब वापस करने एजेंसी गया तो लेने से इन्कार कर दिया जा रहा है। -गोविंद, गिझौड़ निवासी

नोएडा । हरौला में गेंस के लिए लगी लाइन । संवाद

नोएडा । हरौला में गेंस के लिए लगी लाइन । संवाद

नोएडा । हरौला में गेंस के लिए लगी लाइन । संवाद

नोएडा । हरौला में गेंस के लिए लगी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed