{"_id":"6ae34efcdf8f9720a50082e7","slug":"13-athletes-from-the-district-to-showcase-their-mettle-at-the-national-athletics-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110544-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के 13 एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के 13 एथलीट
विज्ञापन
- 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होगी प्रतियोगिता, अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग में जिले के खिलाड़ियों का चयन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हैदराबाद में आयोजित होने वाली 20वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के 13 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना स्थित वोक्सन विश्वविद्यालय में होगा। जिले के खिलाड़ियों का चयन बालक और बालिका वर्ग की अंडर-14 व अंडर-16 श्रेणियों में हुआ है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के आयोजक सचिव संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में वेदांत मौर्य, प्रिंस गिरि, ईवा गुप्ता, विशाल बलदेव, शेखर भारद्वाज, मीत भाटी, राधिका, रुचिका, संजना चौधरी, अनीश कुमार, अश्विका, लक्ष्य सिंह और पीयूष कुमार का चयन किया गया है। खिलाड़ियों ने 23 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई हैं। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दौड़, कूद और थ्रो से जुड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। इनमें 60 मीटर और 600 मीटर दौड़, ट्रायथलॉन, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो और बैक थ्रो शामिल हैं। टीम के साथ सोनू भाटी कोच और रोहित भाटी मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।