फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15-day ultimatum expires; operations will be shut down if negligence is found at the coaching centre.

Noida News: 15 दिन का अल्टीमेटम पूरा, कोचिंग में मिली लापरवाही तो बंद होगा संचालन

Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
15-day ultimatum expires; operations will be shut down if negligence is found at the coaching centre.
- जांच के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की तीन टीमें बनाई गईं, चलाएंगी सघन चेकिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में कोचिंग संग लाइब्रेरी में आग से 15 बच्चों की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा में सख्ती की गई है। कोचिंग संचालकों की मांग पर आग से बचाव के इंतजाम पूरे कराने के लिए 15 दिन के अल्टीमेटम का समय सोमवार को पूरा हो गया है। अब ग्रेनो प्राधिकरण की अगुआई में तीन टीमें पूरे शहर में सघन चेकिंग करेंगी। जहां भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले, कोचिंग सेंटर को सील कर बंद करा दिया जाएगा।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि डीएम ने सभी कोचिंग संचालकों को आवश्यक समय इंतजाम पूरे कर अग्निशमन के नियमों के मुताबिक अनुपालन रिपोर्ट देनी थी। जिन कोचिंग की अनुपालन रिपोर्ट नहीं मिली हैं। उनके यहां इंतजाम अधूरे होना मानते हुए सील करने के आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन कोचिंग में अनुपालन रिपोर्ट दी है। उनके भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया टीमें करेंगी। जहां लापरवाही या अनुपालन रिपोर्ट के अनुरूप तैयारियां नहीं मिलीं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर कोचिंग बंद कराई जाएगी। सीईओ रवि कुमार एनजी का स्पष्ट निर्देश है कि बच्चों की सुरक्षा को दांव पर लगाने की अनुमति कोचिंग संचालकों को नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सभी तीन टीमों को एसडीएम स्तर के अधिकारी की निगरानी में काम करना होगा। सभी में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अलावा प्राधिकरण से संपत्ति, नियोजन और परियोजना विभाग से अधिकारी व इंजीनियर्स शामिल किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को प्राधिकरण की अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में एक ही बिल्डिंग में 11 कोचिंग में से 10 में इंतजाम पर्याप्त नहीं मिले थे। इसके बाद इस कवायद को प्राधिकरण ने भी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed