होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के तेल टैंकरों पर ईरान का मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; चालक दल के आठ सदस्य घायल
ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यूएई ने हमले की गड़ी निंदा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
The Ministry of Defence announces that the national tankers Mombasa and Al Bahiyah were targeted by two Iranian cruise missiles while transiting the southern shipping lane of the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
विज्ञापन
The attack resulted in the death of one Indian… pic.twitter.com/i1HrXY0fKP — وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 13, 2026
टैंकरों को हुआ भारी नुकसान
इस मिसाइल हमले के कारण दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, टैंकरों में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है, जो क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।
ये भी पढ़ें: 'ईरान की सेना ध्वस्त, हम कर रहे हैं भारी हमले': ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
हमले को लेकर यूएई ने क्या कहा?
मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास इस तनाव का जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित है। वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, स्थिरता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सतर्क है। देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
अफवाहों से बचने की अपील
रक्षा मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। मंत्रालय ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अफवाहें और असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया है।
UAE Ministry of Foreign Affairs (MoFA) condemns "in the strongest terms" Iranian hostile attacks targeting national oil tankers 'Mombasa' and 'Al Bahiyah' with two cruise missiles in the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
— ANI (@ANI) July 13, 2026
MoFA extended its sincere condolences to… pic.twitter.com/XYdaCYeAIV
यूएई के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने राष्ट्रीय तेल टैंकरों 'मोम्बासा' और 'अल बहिया' पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु पर भारत सरकार और वहां की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यूएई ने रेखांकित किया कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का घोर उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रकार की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को तत्काल समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से फिर से खोलने का आह्वान किया।