{"_id":"6a5589a53aa74aaaa300307c","slug":"musk-vs-altman-amid-apple-lawsuit-musk-and-altman-clash-again-a-heated-exchange-of-words-ensues-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Musk vs Altman: एपल के मुकदमे के बीच फिर भिड़े मस्क-ऑल्टमैनट्रेड, दोनों के बीच हुई तीखी बयानबाजी, क्या है वजह?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Musk vs Altman: एपल के मुकदमे के बीच फिर भिड़े मस्क-ऑल्टमैनट्रेड, दोनों के बीच हुई तीखी बयानबाजी, क्या है वजह?
Tue, 14 Jul 2026 06:28 AM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:28 AM IST
सार
एपल के कथित ट्रेड सीक्रेट चोरी मामले के बाद एलन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के बीच एक्स पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई। जानिए दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे पर क्या आरोप लगाए और एआई उद्योग में इसका क्या असर हो सकता है।
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क
- फोटो : ANI/Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआई उद्योग की दो बड़ी हस्तियों एलन मस्क और ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद फिर खुलकर सामने आ गया है। एपल द्वारा ओपनएआई के खिलाफ कथित ट्रेड सीक्रेट चोरी का मुकदमा दायर किए जाने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक-दूसरे पर तीखे व्यक्तिगत हमले किए। घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई तकनीकों, निवेश और बाजार पर वर्चस्व की होड़ लगातार तेज होती जा रही है।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एपल के मुकदमे की खबर सामने आने के बाद एलन मस्क ने एक्स पर सैम ऑल्टमैन को निशाने पर लेते हुए कई पोस्ट किए। उन्होंने ऑल्टमैन पर कटाक्ष करते हुए उन्हें धोखाधड़ी से जोड़ने वाली टिप्पणियां कीं और लगातार कई पोस्ट के जरिए उन पर हमला बोला। कुछ ही देर बाद ऑल्टमैन ने भी जवाब देते हुए मस्क के दावों और उनके व्यवहार पर तंज कसा। एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने वर्ष 2015 में अन्य वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर ओपनएआई की स्थापना एक गैर-लाभकारी शोध संस्था के रूप में की थी। उद्देश्य सुरक्षित और मानव हित में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास करना था।
ऑल्टमैन ने भी दिया जवाब
मस्क की पोस्ट के बाद सैम ऑल्टमैन ने भी जवाबी हमला किया। उन्होंने लिखा कि ओपनएआई के नए जीपीटी-5.6 सोल मॉडल की गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि एलन मस्क फिर से उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में ऑल्टमैन ने कहा कि उन्हें एपल से कोई भय नहीं है। उन्होंने एप्पल को दुनिया की सबसे सम्मानित और उत्कृष्ट कंपनियों में से एक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका एपल के प्रति सम्मान है, लेकिन भय नहीं।
विज्ञापन
मस्क की स्पेसएक्स हाल ही में रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर का आईपीओ पूरा कर चुकी है। कंपनी भविष्य में अंतरिक्ष आधारित डाटा सेंटर, एंटरप्राइज एआई सेवाओं व अंतरग्रहीय परिवहन परियोजनाओं पर काम की योजना बना रही है।