फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india-japan-reaffirm-commitment-to-free-and-open-indo-pacific-defence-co-development-project

Tokyo: भारत-जापान मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध, टोक्यो में क्षेत्रीय-वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा

Tue, 14 Jul 2026 04:20 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/टोक्यो।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/टोक्यो। Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 14 Jul 2026 04:20 AM IST
सार

टोक्यो में हुई आठवीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता में दोनों देशों ने नियम-आधारित और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन की अपनी साझा नीति दोहराई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, समुद्री सहयोग, सैन्य अभ्यास, क्षमता निर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
india-japan-reaffirm-commitment-to-free-and-open-indo-pacific-defence-co-development-project
भारत-जापान के बीच बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

भारत-जापान अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर आधारित एक स्वतंत्र, मुक्त और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं। टोक्यो में 8वीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता में दोनों देशों ने इस क्षेत्र को लेकर अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और जापान के रक्षा मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री कानो कोजी ने की।
विज्ञापन


बैठक में भारत और जापान ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा परिवेश पर व्यापक चर्चा की। साथ ही पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। यह कहा गया कि हाल ही में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बनी सहमति के बाद दोनों देश जल्द ही अपनी पहली रक्षा सह-विकास परियोजना के तहत रक्षा उपकरणों का संयुक्त निर्माण करेंगे। माना जा रहा है कि मौजूदा मुलाकात के बाद इस परियोजना को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारत-जापान के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने पिछली रक्षा नीति वार्ता के बाद द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर सहमति जताई। वार्ता में सैन्य व समुद्री सुरक्षा सहयोग, रक्षा अभ्यास, क्षमता निर्माण, रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समेत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान इस वर्ष प्रस्तावित 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता सहित आगामी उच्चस्तरीय यात्राओं के संभावित परिणामों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोला रक्षा मंत्रालय?
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रक्षा क्षेत्र में जापान के सहयोग की सराहना करते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के तहत व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। वहीं, जापान के उप रक्षा मंत्री कानो कोजी ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में भारत के साथ रक्षा संबंधों को और विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed