फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us centcom third day strikes iran hormuz strait blockade iranian ports west asia tensions

West Asia Tensions: अमेरिकी हमलों से फिर दहला ईरान, लगातार तीसरे दिन की बमबारी; होर्मुज में नाकेबंदी का एलान

Tue, 14 Jul 2026 03:43 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 14 Jul 2026 03:43 AM IST
सार

अमेरिकी सेना ने कमांडर इन चीफ के निर्देश पर ईरान के खिलाफ लगातार तीसरे दिन हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को रोकना है। 

विज्ञापन
us centcom third day strikes iran hormuz strait blockade iranian ports west asia tensions
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने कमांडर इन चीफ के निर्देश पर आज शाम 4:45 बजे (ईटी) ईरान के खिलाफ लगातार तीसरे दिन हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरानी बलों को भारी नुकसान पहुंचाना है। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्दोष नागरिकों और व्यापारिक जहाजों पर हमला करने की उनकी क्षमता को कमजोर करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन


ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी
इन हमलों से पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कमांडर इन चीफ के निर्देश पर 14 जुलाई को शाम 4 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी फिर से शुरू करने का एलान किया। अमेरिकी बल उन सभी जहाजों के खिलाफ नाकेबंदी लागू कर रहे हैं जो ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आ-जा रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी सेना उन जहाजों को क्षेत्रीय जलमार्ग से गुजरने में मदद दे रही है जो इस नाकेबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली नाकेबंदी का रिकॉर्ड
अमेरिका ने इससे पहले 13 अप्रैल से 18 जून तक ईरान की नाकेबंदी की थी। उस दो महीने की अवधि के दौरान अमेरिकी बलों ने नियमों का पालन करने वाले 140 से अधिक जहाजों के रास्ते बदले थे। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ जहाजों को निष्क्रिय किया गया था। वहीं, मानवीय सहायता ले जाने वाले 50 से अधिक व्यापारिक जहाजों को नाकेबंदी के बीच से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई थी।


ये भी पढ़ें: ईरान की नाकेबंदी कब से?: अमेरिकी सेना ने बताया, होर्मुज में शुल्क वसूली को लेकर अराघची ने ट्रंप पर कसा तंज

नाविकों के लिए जरूरी सलाह
अमेरिकी सेना ने सभी नाविकों को सलाह दी है कि वे 'नोटिस टू मरीनर्स' प्रसारण पर लगातार नजर रखें। ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्तों में काम करते समय नाविकों को ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नौसेना बलों से संपर्क बनाए रखने के लिए कहा गया है। व्यापारिक नाविकों को जल्द ही एक औपचारिक नोटिस के जरिए अतिरिक्त जानकारी भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed