फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu doctor killed during robbery in Pakistan

किसकी गोली से गई आकाश की जान?: पाकिस्तान में बैंक लूट के दौरान गोलीबारी में हिंदू डॉक्टर की मौत, जांच जारी

Mon, 13 Jul 2026 10:57 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jul 2026 10:57 PM IST
सार

पाकिस्तान के कराची में लूट की वारदात के दौरान 28 वर्षीय हिंदू डॉक्टर आकाश चंद की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Hindu doctor killed during robbery in Pakistan
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार को 28 वर्षीय हिंदू डॉक्टर की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। यह घटना कराची के पॉश क्लिफ्टन इलाके में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसएसपी मेहरोज अली ने बताया कि आकाश चंद की मौत उस समय हुई, जब एक निजी बैंक के बाहर लुटेरों और बैंक के सुरक्षा गार्ड के बीच गोलीबारी हुई।
  • विज्ञापन
  • अली ने बताया कि चंद अपने पिता और चचेरे भाई के साथ दूसरे बैंक से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये निकालकर लाए थे। उन्हें यह रकम दूसरे बैंक में जमा करनी थी। वे 25-25 लाख रुपये के दो पैकेट लेकर जा रहे थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अली ने बताया, जैसे ही उनकी कार बैंक के बाहर रुकी। उनके पीछे एक दूसरी कार आकर रुकी। उसमें सवार लोगों ने पैसे लूटने की कोशिश की। तभी बैंक के दरवाजे पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी। लुटेरों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें चंद की मौत हो गई। लुटेरे 25 लाख रुपये का एक पैकेट लेकर फरार हो गए।
  • अली ने बताया, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या यह अंदर के किसी व्यक्ति की मिलीभगत से किया गया था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चंद की मौत किसकी गोली से हुई। शुरुआत में सुरक्षा गार्ड को लगा था कि जिस कार से परिवार आया था, वह भी लुटेरों के साथ शामिल हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप का नया पैंतरा; कहा- अमेरिका बनेगा संरक्षक, जहाजों से वसूलेंगे 20 फीसदी शुल्क


जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में काम कर रहे थे आकाश
चंद पिछले दो साल से कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में काम कर रहे थे। उनके चाचा खेम चंद ने कहा कि जब तक लुटेरे पकड़े नहीं जाते, परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा, हमने उनका शव मुर्दाघर में रखा है। हम शव के साथ धरना शुरू करेंगे, जब तक उनकी मौत के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। क्लिफ्टन इलाके में कई अमीर और शिक्षित हिंदू परिवार रहते हैं। यहां लोग सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के कारण आवासीय अपार्टमेंट और बड़े घरों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed