सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 TB-free Gram Panchayats honored

Noida News: टीबी मुक्त 17 ग्राम पंचायतें सम्मानित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
17 TB-free Gram Panchayats honored
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की 17 ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। इनमें दो ग्राम पंचायतों- चचूरा और दलेलपुर को रजत श्रेणी, छायसा, रायपुर कला, शाहपुर खुर्द, लोडोना, माहारा और चुहड़पुर बांगर को सिल्वर और नौ ग्राम पंचायतों इस्लामाबाद कल्दा, बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती, गुलावठी खुर्द, कैमराला, नूरपुर, धनुवास, मकनपुर खादर, मॉडलपुर और जहांगीरपुर को कांस्य श्रेणी में सम्मानित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका को अहम बताया। इस मौके पर जिला क्षय रोग विभाग से पवन कुमार, हरिओम प्रकाश, अंबुज पांडेय, आलोक कुमार, कमल आर्य, गौरव सक्सेना, अशोक कुमार और वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed