सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7000 policemen deployed within 5 km radius of the airport

Noida News: एयरपोर्ट के 5 किमी के दायरे में 7000 पुलिसकर्मी तैनात

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
7000 policemen deployed within 5 km radius of the airport
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

यमुना सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले में करीब 7000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास 5 किमी के दायरे को पूरी तरह निगरानी में ले लिया है।
एसपीजी समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जनसभा स्थल की निगरानी कर रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आएंगी। उनके आगमन को देखते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जनपदों से आए 10 आईपीएस अधिकारी
पीएम, सीएम और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की रिजर्व फोर्स के साथ ही गैर जनपदों से भी फोर्स बुलाई गई है। इसमें 10 आईपीएस अधिकारी गैर जनपदों से आए हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ को भी तैनात की गई है।

बॉर्डर पर निगरानी, हर आधा किलोमीटर पर पुलिस
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सीमा क्षेत्रों पर भी फोर्स तैनात की गई है। हरियाणा बॉर्डर पर विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं गौतमबुद्धनगर की सीमा से सटे हुए जिले अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जिलों की सीमा पर भी निगरानी हो रही है। हर आधा किलोमीटर पर पुलिस पिकेट और गाड़ियां तैनात की गई हैं।

300 सीसीटीवी कैमरों पर कंट्रोेल रूम से नजर
जनसभा पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेगी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की ओर से 300 हाई रिज्योलूशन कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की निगरानी के लिए एयरपोर्ट परिसर में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर डीसीपी या एडीसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी रहेगी। नोएडा एक्सप्रेस पर वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी आईएसटीएमएस से की जाएगी।

इमारतों पर तैनात रहेंगे हथियार बंद सुरक्षा कर्मी
एयरपोर्ट के आसपास बने मकानों और ऊंची इमारतों पर भी हथियार बंद सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से कई स्थानों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed