{"_id":"69cbe9dd4c4a8a6388054115","slug":"fdgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91259-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजपुर में खुले नाले और जलभराव से बन रहे हादसों की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजपुर में खुले नाले और जलभराव से बन रहे हादसों की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में खुले नाले और सड़क पर गंदा पानी स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़कों पर बहता है, जिससे जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
निवासी ओमपाल भाटी का कहना है कि मंगलवार को भी एक बाइक सवार जलभराव के कारण सड़क पर बने खुले नाले को नहीं देख पाया और उसमें गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से बाइक को नाले से बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Trending Videos