{"_id":"69ccf28f98334236b50515cc","slug":"video-new-police-line-will-be-established-near-noida-airport-yamuna-city-greater-noida-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी नई पुलिस लाइन, पलक झपकते पहुंचेगी पूरी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी नई पुलिस लाइन, पलक झपकते पहुंचेगी पूरी फोर्स
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:55 PM IST
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नई पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा। पुलिस लाइन बनने के बाद पलक झपकते ही फोर्स एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पुलिस ने यमुना सिटी में नई पुलिस लाइन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने हवाई अड्डे के करीब ही पुलिस लाइन के निर्माण का निर्णय लिया है। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण से 10 हजार वर्ग मीटर जमीन हासिल करने के लिए उन्हें जल्दी ही प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सरकार नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और यहां पर 5 रनवे होंगे। वहीं उड़ानें शुरू होने के बाद यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से यात्री आएंगे। इसके साथ ही विदेशी मेहमानों का आवागमन भी होगा। इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी विश्व स्तरीय तय की जाएगी। पुलिस विभाग ने एयरपोर्ट के करीब ही जमीन लेकर नई पुलिस लाइन बनाने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट के करीब पुलिस लाइन होने से जरूरत पड़ने पर रिजर्व फोर्स पलक झपकते ही एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। जरूरत के अनुसार एयरपोर्ट में पुलिस स्टाफ की जरूरत को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।