Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Demonstration of family members of death in drain cleaning in Delhi
{"_id":"69cbff714ddbee23220aa6f3","slug":"video-demonstration-of-family-members-of-death-in-drain-cleaning-in-delhi-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नाले की सफाई में मौत पर जीटीबी अस्पताल चौराहे पर बवाल, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नाले की सफाई में मौत पर जीटीबी अस्पताल चौराहे पर बवाल, परिजनों का हंगामा
नई दिल्ली। सीमापुरी के दिलशाद गार्डन क्यू-पॉकेट में नाले की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी राहुल (33) की मौत मामले में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा तो परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ जीटीबी अस्पताल चौराहे पर बैठ गई। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
परिजनों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी के नाले में निजी ठेकेदार सफाई करवाने के बदले महज 350 रुपये प्रतिदिन दे रहा था। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए गए थे। ऐसे में राहुल हादसे का शिकार हो गया। हंगामे और बवाल के बीच जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
इस बीच सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक वीर सिंह धिंगान, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार व कई निगम पार्षद भी परिवार के समर्थन में वहां पहुंच गए। इन्होंने दिल्ली सरकार से मांग की है कि परिवार को उचित मुआवजा देने के अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। बाद में पुलिस के अनुरोध पर यह वहां से लोग चले गए।दूसरी ओर शाहदरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाला पीडब्ल्यूडी का था। नंद नगरी का ही एक निजी ठेकेदार राहुल व केपिटल को सफाई के लिए ले गया था। ठेकेदार ने दोनों को कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए थे। अब पुलिस की टीम आरोपी ठेकेदार की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।