{"_id":"69cbae37bbba88cbef0195ac","slug":"video-massive-crowd-of-patients-at-opd-of-sn-medical-college-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रही मरीजों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रही मरीजों की भारी भीड़
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। आभा पोर्टल पर पंजीकरण में देरी के कारण पर्चा बनवाने में ही दो से तीन घंटे का समय लगा। इससे मरीजों की हालत और बिगड़ गई। पांच घंटे तक हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चे-दवा के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। चार से पांच घंटे में इलाज मिल सका। ओपीडी में कुल 2,988 मरीज पहुंचे। सुबह 8 बजे से ओपीडी शुरू हुई और घंटेभर में ही हॉल भर गया। दोपहर दो बजे तक यही हाल रहा। काउंटर पर लंबी लाइनें लग गईं। यहां तक कि ओपीडी के गेट के बाहर तक मरीज लाइन में लगे हुए थे। मरीजों को पर्चा बनवाने में धक्का-मुक्की और मारामारी झेलनी पड़ी। एक मरीज ने बताया कि 2-3 घंटे लाइन में लगने पर पर्चा बना और इतना ही समय डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में लगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। पर्चा के लिए दो अतिरिक्त काउंटर भी खोले जा रहे हैं। ओपीडी में मरीजों के लिए एसी लगाए जा रहे हैं। सप्ताह भर में एसी कार्य करने लगेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।