{"_id":"69cbff8bfef2d2270706fe62","slug":"video-budget-lapse-of-rs-1283-crore-released-for-364-government-schools-of-faridabad-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: 364 सरकारी स्कूलों के लिए जारी 12.83 करोड़ का बजट लैप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: 364 सरकारी स्कूलों के लिए जारी 12.83 करोड़ का बजट लैप्स
फरीदाबाद। स्कूलों में हर साल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बजट दिया जाता है। इस बार यह वित्त वर्ष खत्म होने के 1 दिन पहले जारी किया था। राज्य के स्कूलों के लिए जारी किया गया 12.83 करोड़ का यह बजट स्कूलों को सिर्फ 31 मार्च तक खर्च करना था। इनमें फरीदाबाद के भी कुल 364 सरकारी स्कूलों के लिए अलग-अलग बजट जारी किया गया था। जिले के अधिकतर स्कूल यह राशि खर्च करने में अक्षम रहे हैं। ऐसे में वह अब लैप्स माना जाएगा।
बता दें कि जिले के 239 प्राथमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार के हिसाब से 11.95 लाख रुपये दिए गए थे। वहीं 40 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 10 हजार के हिसाब से चार लाख, 20 माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 20 हजार के हिसाब से चार लाख और 73 उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति विद्यालय 20 हजार के हिसाब से 14.6 लाख रुपये दिए गए थे।
हालांकि इनमें से किस वर्ग के विद्यालय ने कितने पैसे खर्च किए हैं और कितने लैप्स हुए इसकी जानकारी अबतक नहीं साझा की गई है। गत वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालयों को यह पैसे 20 मार्च को दे दिए गए थे। ऐसे में खर्च करने के लिए उनके पास 11 दिन का समय था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।