फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A natural waterfall has started flowing near the ancient temple in Pali village

Faridabad News: पाली गांव में प्राचीन मंदिर के समीप बहने लगा प्राकृतिक झरना

Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A natural waterfall has started flowing near the ancient temple in Pali village
आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून की अच्छी बारिश के बाद अरावली की पहाड़ियों ने एक बार फिर अपना मनमोहक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पाली गांव स्थित प्राचीन मंदिर के समीप प्राकृतिक झरना बहने लगा है, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पहाड़ियों से उतरता साफ पानी, चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण लोगों को प्रकृति के करीब होने का एहसास करा रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि अरावली क्षेत्र में ऐसे प्राकृतिक झरने केवल बरसात के दिनों में ही दिखाई देते हैं। इस बार मंदिर के निकट बह रहा झरना विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। परिवारों के साथ पहुंचने वाले लोग झरने के किनारे समय बिता रहे हैं, जबकि युवा इस प्राकृतिक स्थल की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन




मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी झरने तक पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। ठंडी हवाओं और पहाड़ियों से बहते पानी ने पूरे क्षेत्र का वातावरण सुहावना बना दिया है। कई लोगों ने इसे शहर की भीड़भाड़ और तनाव से दूर कुछ पल सुकून बिताने के लिए बेहतरीन स्थान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष अच्छी बारिश के बाद अरावली की पहाड़ियों में कई स्थानों पर प्राकृतिक जलधाराएं सक्रिय हो जाती हैं। हालांकि, इनका प्रवाह कुछ दिनों तक ही रहता है इसलिए लोग इस दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेने के लिए लगातार यहां पहुंच रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों का मानना है कि अरावली के ऐसे प्राकृतिक स्थल जिले की पर्यावरणीय धरोहर हैं, जिनका संरक्षण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed