फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students raised awareness through a play.

Faridabad News: छात्रों ने नाटक के जरिये किया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students raised awareness through a play.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मानव रचना यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर छात्रों ने नाटक के जरिये जल संरक्षण, पौधरोपण और गरीब बच्चों की शिक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि किसी भी व्यक्ति के लिए शिक्षा का क्या महत्व है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डॉ. एनसी वधवा ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय होकर राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनें।
विज्ञापन


उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, रद्दी कागज से सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए कॉपियां बनाना, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, एक मुट्ठी अनाज अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed