फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman abducted after attack on ASI; Crime Branch chases down and nabs two accused.

Faridabad News: एएसआई पर हमला कर महिला का अपहरण, क्राइम ब्रांच ने पीछा कर दो आरोपियों को दबोचा

Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman abducted after attack on ASI; Crime Branch chases down and nabs two accused.
आरोपियों ने सरिये से किया हमला, पुलिस ने फरीदपुर बस अड्डे के पास से युवती को सकुशल छुड़ाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बेखौफ बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उनकी परिचित महिला का अपहरण करने की वारदात सामने आई है। बीपीटीपी थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) धर्मेंद्र के साथ मारपीट कर आरोपी उनकी कार छीन ले गए और कार में सवार महिला को भी साथ ले भागे। सूचना मिलते ही हरकत में आई क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर घेराबंदी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

कार के आगे बाइक लगाकर रोका रास्ता, एएसआई पर सरिये से किया वार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई धर्मेंद्र बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-78 स्थित विज्ञान भवन के पीछे अपनी परिचित एक महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) के साथ कार में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पुलिसकर्मी की कार के आगे अपनी बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। जब एएसआई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें से एक के हाथ में लोहे का सरिया था। आरोपियों ने एएसआई धर्मेंद्र पर सरिये से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद एक आरोपी कार की ड्राइवर सीट पर बैठ गया और दूसरा जबरन युवती के साथ पीछे की सीट पर बैठ गया। आरोपी कार छीनकर युवती के साथ मौके से फरार हो गए और काफी देर तक उसे अलग-अलग इलाकों में घुमाते हुए मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई ने एक आरोपी को दबोचा, क्राइम ब्रांच ने फरीदपुर बस अड्डे के पास घेरा
वारदात के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एएसआई धर्मेंद्र ने मौके पर मौजूद एक आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत बीपीटीपी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सेक्टर-75 और सेक्टर-65 की टीमें तुरंत एक्शन मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, जिससे अन्य बदमाशों के मोबाइल नंबर और संभावित ठिकानों की जानकारी मिल गई। इसके बाद तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीमों ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव फरीदपुर बस अड्डे के पास अपहृत कार को चारों तरफ से घेर लिया।


दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवती को सुरक्षित और सकुशल मुक्त कराया, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान यश (निवासी गांव भतौला) और यशराज (निवासी गांव फरीदपुर) के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed