फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   White lane markings erased from NIT-5 roads; lane discipline affected.

Faridabad News: एनआईटी-5 की सड़कों से मिटीं सफेद पट्टियां, लेन व्यवस्था प्रभावित

Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
White lane markings erased from NIT-5 roads; lane discipline affected.
लेन मार्किंग नहीं होने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी, व्यस्त समय में बढ़ रही अव्यवस्था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए बनाई गई सफेद लेन मार्किंग पूरी तरह मिट चुकी है। सड़क पर लेन के संकेत नहीं होने से वाहन चालकों को अपनी दिशा तय करने में परेशानी हो रही है। एनआईटी-पांच शहर के व्यस्त बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में लेन मार्किंग नहीं होने का असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।

सफेद पट्टियों का उद्देश्य वाहन चालकों को अपनी निर्धारित लेन में चलने के लिए मार्गदर्शन देना होता है, लेकिन सड़क पर लेन मार्किंग नहीं होने के कारण कई वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार वाहन चलाते हैं और बार-बार लेन बदलते नजर आते हैं। इससे यातायात की रफ्तार प्रभावित होती है और व्यस्त समय में सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


एनआईटी-पांच क्षेत्र में बाजार, दुकानों और रिहायशी इलाकों के कारण सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लेन व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार वाहन एक-दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में गलत तरीके से लेन बदलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक राहुल शर्मा ने बताया कि सड़क पर सफेद पट्टियां नहीं होने से वाहन चलाते समय परेशानी होती है। खासकर भीड़भाड़ के समय यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस लेन में वाहन चलाना है। वहीं, अमित कुमार ने बताया कि लेन मार्किंग दोबारा कराई जानी चाहिए, ताकि वाहन चालक नियमों के अनुसार अपनी लेन में चल सकें और सड़क पर व्यवस्था बनी रहे।


लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए लेन मार्किंग का होना जरूरी है। एनआईटी-पांच की सड़कों पर दोबारा सफेद पट्टियां बनाए जाने से वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने का स्पष्ट संकेत मिलेगा और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed