{"_id":"6a6cfd6e6a1ca791d10c1f21","slug":"apaar-id-to-be-created-upon-college-admission-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76298-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉलेजों में दाखिले के साथ बनेगी अपार आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉलेजों में दाखिले के साथ बनेगी अपार आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी महाविद्यालयों में इस सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड अब पूरी तरह डिजिटल होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी नए विद्यार्थियों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने और पहले से बनी आईडी को कॉलेज रिकॉर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे विद्यार्थियों का स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी स्कूल के दौरान बन चुकी है, उनका रिकॉर्ड सीधे कॉलेज से लिंक किया जाएगा। वहीं जिन छात्रों की आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनके लिए संबंधित महाविद्यालय दाखिले के दौरान नई अपार आईडी तैयार करेंगे। इस आईडी को आधार से भी जोड़ा जाएगा, जिससे छात्र की शैक्षणिक जानकारी सुरक्षित और प्रमाणित रहेगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये दाखिला या नौकरी हासिल करने की संभावनाएं कम होंगी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर वे अपनी अपार आईडी के माध्यम से कभी भी अपने प्रमाण पत्र और अंकतालिकाएं ऑनलाइन देख सकेंगे।