{"_id":"6a6cf19140b4475915066197","slug":"doctors-absent-from-the-emergency-department-for-the-second-consecutive-day-patients-suffer-for-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76317-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लगातार दूसरे दिन आपातकालीन विभाग में डॉक्टर नदारद, मरीज घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लगातार दूसरे दिन आपातकालीन विभाग में डॉक्टर नदारद, मरीज घंटों परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर डॉक्टर के भरोसे चली व्यवस्था, वार्ड में भी नहीं हुआ नियमित निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लगातार दूसरे दिन भी चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित रही। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण सुबह से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आपातकालीन विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जबकि जूनियर और ट्रेनी डॉक्टरों ने सीमित संसाधनों के बीच व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को शाम तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा।
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि आपातकालीन विभाग में गंभीर मरीजों के साथ मेडिको-लीगल केस भी आते हैं। इसके बावजूद लगातार दूसरे दिन वरिष्ठ चिकित्सक की अनुपस्थिति से उपचार व्यवस्था प्रभावित रही। मरीजों ने आरोप लगाया कि सुबह से डॉक्टर का इंतजार करते रहे और कई लोगों का परीक्षण काफी देर बाद हो सका।
आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने भी बताया कि पिछले दो दिनों से कोई वरिष्ठ डॉक्टर वार्ड में निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि जूनियर डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं, लेकिन अधिक मरीज होने के कारण सभी तक समय पर पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-23 निवासी फूलकली देवी ने बताया कि वह सुबह पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं सेक्टर-7 निवासी मनोज कुशवाहा ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर वह आपातकालीन विभाग पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर के नहीं होने से उपचार में देरी हुई।
अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में गंभीर मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर मरीजों और परिजनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आपातकालीन सेवाओं में डॉक्टरों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि संबंधित चिकित्सा अधिकारी छुट्टी पर हैं। हालांकि दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी लगाकर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजपत्रित अवकाश के चलते ओपीडी बंद होने की वजह से आपातकालीन विभाग में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।