फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Senior doctor seen sweeping the operation theatre.

Faridabad News: ऑपरेशन थियेटर में झाड़ू लगाते दिखे वरिष्ठ डॉक्टर

Sat, 01 Aug 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Senior doctor seen sweeping the operation theatre.
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश वर्मा खुद झाड़ू लगाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऑपरेशन थियेटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में डॉक्टर को स्वयं सफाई करनी पड़े तो सफाई व्यवस्था की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। पूछे जाने पर डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी छुट्टी पर हैं, जिसके कारण कुछ परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थियेटर में स्वच्छता बनाए रखना सबसे जरूरी है। यदि सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं तो अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ऑपरेशन थियेटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित न हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed