{"_id":"69cc0741854f9f0358072607","slug":"video-events-to-be-held-on-bjp-foundation-day-in-budaun-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम, बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम, बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
Mukesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर बदायूं जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रमों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए, घर-घर पार्टी का ध्वज फहराया जाए तथा महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक ग्राम एवं बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जबकि 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन के विस्तार के साथ-साथ भाजपा की विचारधारा, सेवा भाव, अंत्योदय और विकास की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।