सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A lecherous youth shadowed her like a shadow, all the way from school to the bus.

Noida News: स्कूल से लेकर बस तक साये की तरह पीछे लगा रहा मनचला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
A lecherous youth shadowed her like a shadow, all the way from school to the bus.
विज्ञापन
स्कूल से लेकर बस तक साये की तरह पीछे लगा रहा मनचला
Trending Videos


कासना कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
कंपोजिट विद्यालय की पीड़ित शिक्षिका ने 1090 पर फोन पर दी थी सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका को 20 दिन से परेशान कर रहे मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक रोजाना स्कूल के बाहर खड़ा रहता था। छुट्टी के बाद शिक्षिका का घर तक पीछा भी करता था।
पीड़िता ने 1090 पर इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की है। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय की संविदा शिक्षिका ने दो दिन पहले 1090 पर फोन कर एक युवक के परेशान करने की सूचना दी थी। महिला हेल्पलाइन से इसकी सूचना कासना कोतवाली पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की। छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकुश राय निवासी दलेलगढ़ गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले स्कूल के बाहर मोबाइल सिम बेचने की दुकान लगाता था तभी उसने शिक्षिका को देखा। बाद में आरोपी ने दुकान बंद कर दी। वो छुट्टी होने से पहले ही स्कूल के बाहर पहुंच जाता था। वहां स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस स्टैंड तक रोजाना शिक्षिका का पीछा करता था। कई बार शिक्षिका से जबरन बात करने की कोशिश भी की लेकिन शिक्षिका ने इन्कार कर दिया। इसके बाद भी आरोपी पीछा करता रहा। कई बार बस में बैठकर सिकंदराबाद तक भी गया। परेशान होकर शिक्षिका ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed