सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A sit-in will be held on the 18th in protest against the liquor contract in Salepur.

Noida News: सालेपुर में शराब के ठेके के विरोध में 18 को देंगे धरना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
A sit-in will be held on the 18th in protest against the liquor contract in Salepur.
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। सालेपुर गांव में आबादी के बीच चल रहे शराब, बीयर के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर 18 मई को ग्रामीण धरना देंगे। शुक्रवार को भाकियू (बलराज) संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत में यह फैसला लिया। पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि संगठन ने पहले भी जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एवं पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया जा चुका है कि स्कूल व मंदिर के समीप स्थित इस ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। आंदोलन में आसपास के बारह से अधिक गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की रेखा शिवाल, शौकत अली चेची, विपिन खारी, योगेश वैष्णव, कर्मवीर खारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed