{"_id":"6a66124649c5db92b50bdbc4","slug":"admissions-for-the-100-additional-seats-under-the-super-100-scheme-completed-noida-news-c-24-1-gur1002-95724-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपर-100 योजना की 100 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपर-100 योजना की 100 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की सुपर-100 योजना के तहत बढ़ाई गई 100 अतिरिक्त सीटों पर चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गई। जिले के चयनित विद्यार्थियों ने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। अब विद्यार्थियों को जल्द ही आवासीय कोचिंग संस्थानों में भेजा जाएगा।
सुपर-100 योजना के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और योजना की सफलता को देखते हुए इस वर्ष सरकार ने 100 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि की थी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम और शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त सीटों से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का अवसर मिलेगा। इससे सरकारी स्कूलों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।