{"_id":"6a661aebf3cc9e3f5109f1aa","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4543497-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेडिंग गुरु निकला ठग, महिला की जीवनभर की जमा-पूंजी लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेडिंग गुरु निकला ठग, महिला की जीवनभर की जमा-पूंजी लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीग्राम पर संपर्क कर मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगी
-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तीन साल पहले हुई थी ठगी की ठगी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टेलीग्राम पर संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा की एक महिला से 6 लाख 59 हजार 800 रुपये ठग लिए गए हैं। पीड़िता ने यह रकम अपनी दिव्यांग मां के इलाज और बच्चों की स्कूल फीस के लिए जमा की थी। घटना तीन साल पुरानी है। इस दौरान महिला ने पहले बैंक और फिर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। आखिर में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 पुलिस को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी निवासी स्वाति कौल ने बताया है कि 20 जनवरी 2023 को उनकी पहचान टेलीग्राम के जरिये नरेला मल्लिकार्जुन से हुई थी। आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। स्वाति ने 22 से 24 जनवरी के बीच छह अलग-अलग यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के जरिये 6 लाख 59 हजार रुपये निवेश कर दिए। जरूरत के समय पैसे नहीं निकलने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़िता ने आरोपी का पैन कार्ड नंबर और सभी लेनदेन के सबूत पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस के मुताबिक स्वाति निजी क्षेत्र में नौकरी करती हैं। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी तथ्यों पर थाना पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की पहचान नरेला मल्लिकार्जुन पुत्र राजेश नरेला, निवासी नेल्लोर के रूप में बताई है।
परिवार की आर्थिक तंगी : स्वाति कौल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घर की इकलौती कमाने वाली हैं। ठगी गई रकम से उनके परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने पहले भी साइबर हेल्पलाइन और बैंक को इस ठगी की सूचना दी थी। स्वाति ने ठगी गई रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।