सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After giving birth to a baby girl, her mother-in-law kicked her in the stomach, and her husband tried to strangle her.

Noida News: बच्ची को जन्म देने पर सास ने पेट पर लात मारी, पति ने की गला दबाने की कोशिश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
After giving birth to a baby girl, her mother-in-law kicked her in the stomach, and her husband tried to strangle her.
विज्ञापन
विवाहिता ने सास, देवर और पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। विवाहिता ने दो बच्चियों को जन्म दिया तो इससे उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। नाराज सास द्वारा विवाहिता को कलमुंही कहकर उसके पेट पर लात मारकर घायल करने और इसके बाद पति और देवर द्वारा ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सास बालेशरी, पति गौरव और देवर सौरभ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कैमराला निवासी प्रियंका की शादी दनकौर के गुनपुरा गांव में गौरव के साथ चार दिसंबर 2016 को हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने दो बेटियों को जन्म दिया, लेकिन इससे उसकी सास बालेशरी खुश नहीं थी। वह प्रियंका को कलमुंही कहकर वंश आगे न बढ़ा पाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगी। प्रियंका के प्रति उसके पति गौरव और देवर सौरभ का रवैया भी उग्र था। महिला ने शिकायत में बताया कि देवर उससे गाली-गलौज करता और उसे बुरी नजरों से देखता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सात मार्च को गौरव ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने की भी कोशिश की। साथ ही नहर में फेंकने की भी धमकी दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed