सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teenager dies after falling from third floor

Noida News: तीसरी मंजिल से गिरकर किशोर की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from third floor
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गांव गढ़ी शाहदरा में तीसरी मंजिल से गिरने की वजह से किशोर की मौत हो गई। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान परितोष विश्वास (17) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार परितोष गांव में ही रहने वाले अपने एक दोस्त के घर गया था। वह मकान की तीसरी मंजिल पर था। इसी दौरान रेलिंग के पास से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed